लवकुशनगर में आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण व सवर्ण समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 27, 2025
आरक्षण को लेकर दिए गए आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में लवकुशनगर अधिवक्ता संघ और ब्राह्मण समाज ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अजय अंबे को गुरुवार की शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का बयान समाज को बांटने वाला और अत्यंत आपत्तिजनक है, जिस पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।