पन्ना: ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल, 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान, खजुराहो सांसद को सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | May 17, 2026 ऑनलाइन और कॉर्पोरेट ई-फार्मेसियों की मनमानी के खिलाफ देशभर के साढ़े 12 लाख दवा विक्रेता 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद रखेंगे। पन्ना जिला औषधि विक्रेता संघ ने आज खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप और कोविड काल की अधिसूचना 220(E) को वापस लेने की मांग की। केमिस्टों का आरोप है कि बिना पर्चे के अवैध दवा बिक्री से जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा है