बिछिया: बिछिया ब्लॉक में आकस्मिक निरीक्षण के निर्देशों पर अमल;विद्यार्थियों की उपस्थिति और अपार आईडी पर शिक्षा विभाग का जोर!
रविवार, 28 जून की शाम करीब 6:30 बजे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार, 27 जून को जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय बिछिया, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया तथा शासकीय हाई स्कूल खड़देवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निर्देशों का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक डिजिटल व्यवस्थाओं पर जोर देना थाl