बांगरमऊ: MLA श्रीकांत कटियार के आवास पर श्री दोसर वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र
MLA श्रीकांत कटियार के आवास पर आज श्री दोसर वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में प्रशस्ति पत्र विधायक को भेंट किया गया,विधायक ने अपनी निधि से उन्नाव बांगरमऊ मार्ग पर वैश्य शिरोमणि परम दानवीर भामाशाह द्वार की स्थापना कराई जिसको लेकर समिति के पदाधिकारी ने विधायक की आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया