प्रतापगढ़: सामली पठार गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सामली पठार गांव में एक युवक द्वारा अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर परिजन युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक धारजी उर्फ बंशीलाल मीणा (22) पुत्र अमरा मीणा निवासी सामली पठ