बांसवाड़ा: SDM कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, BAP पार्षद उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का प्रयास विफल
BAP जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और वार्ड नंबर 10 के उम्मीदवार विवेक अधिकारी को पर्चा वापस खींचने से रोक लिया।इस दौरान SDM कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों में तीखी बहस और तनातनी हो गई। जिलाध्यक्ष बुझ ने भाजपा पर BAP प्रत्याशी पर दबाव बनाने और षड्यंत्र रचने के गंभीर आरोप लगाए। पार्टी की मुश्तैदी से नाम वापस लेने से बच गया।