बिंदकी: गोपालगंज में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- मतदाता सूची हमारा हथियार है
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के गोपालगंज में शनिवार को दिन में 11 बजे से समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से डट जाने को कहा। कहा कि मतदाता सूची हमारा हथियार है क्योंकि इसमें वोट होते हैं जिसके माध्यम से सत्ता मिलती है सरकार बनती है।