ब्यौहारी: देवलौद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में घर के अंदर मिला युवक का शव, हाथ-पैर का पंजा गायब, हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया कि एक तीस साल के युवक की लाश उसके घर के कमरे में मिली है। लाश रविवार शाम मिली थी। सोमावर को एफ एस एल डॉक्टर के साथ पुनः मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। लाश से हाथ और पैर का पंजा गायब है। थाना प्रभारी ने कहा हत्या की आशंका लग रही है। हम जांच कर रहे हैं। टीम सोमावर शाम चार बजे तक मौके पर मौजूद थी।