हुज़ूर: अम्बेडकर पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Oct 2, 2024 भोपाल के अम्बेडकर पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन। बुधवार करीब 2 बजे अतिथि शिक्षक अम्बेडकर पार्क में इकट्ठा हुए। आज गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचे हैं, और अंबेडकर मैदान पर अतिथि शिक्षक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं। यहां से सीएम हाउस तक न्याय यात्रा निकालने की तैयारी हैं।