हुज़ूर: जल सत्याग्रह से पहले कर्मचारियों को अपने साथ ले गई पुलिस, भोपाल में प्रदर्शन करने पहुंचे थे आउटसोर्स कर्मचारी
Huzur, Bhopal | Oct 2, 2024 मध्यप्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी बुधवार को भोपाल में जल सत्याग्रह करने वाले थे, लेकिन इससे पहले पुलिस5-6 कर्मचारियों को गाड़ी में बैठाकर ले गई। इनका कहना था कि सीएम हाउस में मांगों का ज्ञापन देने जा रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने शीतलदास की बगिया में प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं दी। इसलिए नीलम पार्क में चंद कर्मचारी ही जुटे थे।