हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Oct 2, 2024 छोला मंदिर इलाके में छठवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के छोटे भाई(बुआ के बेटे) ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार कॉल पर बातचीत में भैया ने कहा था अगर फेल हुआ या एग्जाम बिगड़ा तो फांसी लगा लूंगा। छात्र परीक्षा देकर स्कूल से घर लौटा था। घटना के समय मां और पिता दोनों काम पर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं|