टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम: सिंहस्थ में सेवा और संवेदनशीलता होगी प्राथमिकता: पुलिस बल को मिला विशेष प्रशिक्षण
सिंहस्थ 2028 महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला का संचालन किया जा रहा है प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशाल धार्मिक आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली संवेदनशील परिस्थितियों से प्रभावित तरीके से निपटने के लिए तैयार करना है।