टिब्बी: गुड़िया गांव में पुलिस ने किया बड़ा सर्च ऑपरेशन, ड्रोन और डॉग स्क्वाड से रखी निगरानी
जिले में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुड़िया गांव में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद विश्नोई के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते ने गांव को चारों ओर से घेर लिया ।