शुजालपुर: नगर भ्रमण पर निकले भगवान जटाशंकर महादेव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
सावन माह में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जटाशंकर महादेव भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान जटाशंकर महादेव की सवारी निकाली गई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा भोलेनाथ