गभाना: चंडौस पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 45 देसी शराब के ट्रेटा पाउच के साथ किया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगतपुर के रास्ते से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम चेतन उर्फ कालू निवासी भगतपुर थाना चंडौस बताया।