माण्डल: सामेलिया धाम में 28-29 जुलाई को होने वाले दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं
मांडल। प्रसिद्ध आस्था केंद्र सामेलिया धाम में 28 व 29 जुलाई को दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। 28 जुलाई को शाम 7 से 9 बजे तक सत्संग एवं भजन संध्या होगी, जबकि 29 जुलाई को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।