दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना झाबुआ जिले के खवासा चौकी अंतर्गत रत्नी क्षेत्र मे हुई, जहां थांदला से रतलाम की ओर जा रही करीब 7 से 8 गाड़ियो को निशाना बनाया गया। पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद घबराए वाहन चालक मौके पर नही रुके और धामनोद टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी टोल प्लाजा पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
रविवार सुबह खवासा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सर्जिंग शुरू की। खवासा चौकी प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह घुरैया के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
.
.
हमसे जुड़ने के लिए दिए हुए नंबर पर संपर्क करे +919522335555, +91 94259 72929...
Dohad, Dahod | Sep 21, 2026