शाहगंज: ऑपरेशन वज्रपात: सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत खुटहन पुलिस ने सोशल मीडिया पर रंगबाजी, मनबढ़ई और भय का माहौल बनाने वाले एक अराजक तत्व को गिरफ्तार किया है। खुटहन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।