देहरादून: मुख्यमंत्री आवास से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून की स्थिति की की समीक्षा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिलों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही मानसून की वर्तमान स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और राहत कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है.