देहरादून: शहीद स्मारक परिसर में गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला; वन विभाग की अनदेखी पर उठे सवाल
देहरादून में हो रही तेज बारिश के चलते शहीद स्मारक परिसर में एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसा सुबह हुआ, वरना कुछ घंटे बाद यह हादसा कचहरी में भारी जानमाल की हानि पहुंचा सकता था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, कहा— कई बार कमजोर पेड़ों को हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।