देहरादून: देर रात से देहरादून में मूसलाधार बारिश जारी, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के दिए आदेश
देहरादून जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं.बता दे कि देहरादून में देर रात्रि से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।