देहरादून: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा- जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आरक्षण धामी सरकार ने मनमाने तरीके से किया
रविवार को शाम 6:00 बजे के करीब कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर धामी सरकार के द्वारा किए गए मनमाने आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत के लिए आरक्षण तय किए गए