बंजरिया: अजगरी सिसवा मुख्यपथ के शनिश्चरा स्थान पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विभाग को प्रदर्शन की धमकी दी
अजगरी सिसवा मुख्यपथ के शनिश्चरा स्थान पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार ग्रामीण कार्य विभाग को जल्द से जल्द मरम्मत का अल्टीमेटम दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द मरम्मत नही की गई तो हम प्रदर्शन करेंगे। उप सरपंच अजीम ने कहा कि यह जलजमाव पिछले चार वर्षों से है।जिसके कारण चार पंचायतो के करीब 20 हजार लोगों को प्रतिदिन आने जाने में भारी परेशानी हो रही है।