बरेली: बरेली में 120 युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, पुष्पा पांडेय बोलीं- नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत
बरेली में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 अक्टूबर को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हुए इस कार्यक्रम में करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय रहीं।