पचोर: कपिलेश्वर में मकर संक्रांति कार्यक्रम में पचोर, सारंगपुर की महिलाएं शामिल हुईं, मंत्री भी पहुंचे
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहयोग संस्था के द्वारा मकर संक्रांति पर कार्यक्रम में बुधवार शाम 4 बजे कपिलेश्वर में पचोर सारंगपुर क्षेत्र की महिला व भाजपा की पदाधिकारी शामिल हुई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने महिलाओं को संबोधित किया और मकर संक्रांति की शुभकामना देकर लड्डू खिलाए।