जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली क्षेत्र में हर साल आगजनी की घटनाओं से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो जाती है। इलाके में सरकारी स्तर पर दमकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए गुरुद्वारा कलगीधर दरबार, सीताबाड़ी के प्रबंधन ने अनोखी पहल करते हुए देसी दमकल का विकल्प तैयार किया है।