मनोहरथाना: स्वर्णकार समाज ने मनोहरथाना उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, दो जगह हुई डकेती के विरोध में
झालावाड़ जिले के सारोला कला व आंवलहैडा मे घरो पर हुई हथियारबंद लुटेरो द्वारा डकैती की वारदातों से क्षेत्र के स्थानीय स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए । मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मनोहरथाना ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माग की।