बीकानेर: रिडमलसर से विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ
बीकानेर जिले में केंद्र सरकार की विकसित भारत-जी राम जी (रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण) योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पां