पथरिया: एसडीओपी प्रिया सिंधी ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, एक दुकान सील, दूसरे पर कार्यवाही
Patharia, Damoh | May 27, 2026 पथरिया में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एसडीओपी प्रिया सिंधी के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रघुवीर मार्केट व वार्ड क्रमांक 12 गढ़ाकोटा रोड पर दबिश दी। कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। वार्ड 12 स्थित जनपद पंचायत की दुकान में अवैध शराब बिक्री पाए जाने पर उसे मौके पर सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार बृजभान भी मौजूद रहे।