इटारसी: तहसीलदार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के लोगों ने सौंपा ज्ञापन,आधार केंद्रों पर अवैध रूप से हो रही वसूली के लगाए आरोप
इटारसी में संचालित आधार सेवा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के आरोपों को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सोमवार को दोपहर करीब 3.30 बजे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि कई आधार सेवा केंद्रों पर आम नागरिकों से शासन द्वारा तय शुल्क से अधिक राशि वसूली।