गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी: शासकीय तौल कांटे पर रिश्वतखोरी के आरोप, किसानों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल
नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में किसानों ने शासकीय तौल कांटे पर अवैध वसूली और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि तुलाई के नाम पर हजारों रुपए मांगे जा रहे हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किसानों ने कलेक्टर से शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मंडी में भ्रष्टाचार रोकने की मांग