संडीला: ऑटो चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, 4 की जगह 14 सवारी बैठा रहे, वीडियो हुआ वायरल
Sandila, Hardoi | May 27, 2026 हरदोई शहर व कस्बाई क्षेत्रों में इन दिनों ऑटो चालकों की मनमानी चरम पर है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। चार सवारी की अनुमति वाले ऑटो में 10 से 14 यात्रियों तक को बैठाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 सवारी की जगह 14 सवारी बैठी हुई हैं।