बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम ने डिजिटल पत्रिका 'प्रेरणा पुंज' का लोकार्पण किया, कई संदेश दिए
शिक्षा विभाग (बिहार शिक्षा परियोजना) द्वारा प्रकाशित डिजिटल पत्रिका प्रेरणा पुंज का लोकार्पण कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के कर-कमलों द्वारा सोमवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) आकाश कुमार तथा पत्रिका की संपादकीय टीम के सदस्य उपस्थित थे.