लखीसराय: रामगढ़ चौक थाना मार्ग स्थित एक किराना दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा, बगल के मनिहारी दुकान भी चपेट में
रामगढ़ चौक में किराना दुकान में देर रात अज्ञात कारण से लगी आग में लाखों की संपत्ति जाकर स्वाहा हो गया।किराना दुकान मालिक ने कहा कि हर दिन की तरह ही देर शाम दुकान बंद कर अपना घर चला गया था। अहले सुबह फोन पर किसी ने सूचना दी कि किराना दुकान में आग ने तांडव मचा रखा है। वहीं हो हल्ला सुन स्थानीय लोग जुट गए। और इसकी सूचना दमकल कर्मियों तथा पुलिस को दी गई।