बलरामपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत 18 मई को बलरामपुर नगर पालिका ऑडिटोरियम में लगेगा शिविर
सुशासन तिहार अंतर्गत 18 मई को बलरामपुर नगर पालिका ऑडिटोरियम में लगेगा शिविर,शिविर में आमजन अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।