सिरसागंज: नगर में संजीदगी से मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, नमाज़ अदा कर मांगी गई अमन-चैन की दुआ, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाइयां
नगर सिरसागंज में भाईचारे का प्रतीक ईद का पावन पर्व ईद उल फितर शनिवार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संजीदगी से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम भाइयों द्वारा ईदगाह पर नमाज अदा की गई तथा हिंदू मुस्लिम ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम भाइयों ने मौलाना के निर्देशन में खुदा की इबादत की।