आईपीएल की तर्ज पर जिले में होगा उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन, खिलाड़ियों की लगेगी बोली
Sadar, Varanasi | Sep 22, 2024 वाराणसी । आईपीएल की तर्ज पर वाराणसी में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों से खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रीमियर लीग में उत्तर प्रदेश की 8 टीमें भाग लेंगी। प्रीमियर लीग के माध्यम से खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी।