नवाबगंज: बीकर गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, दूसरे साथी को आई मामूली चोटें
देवा थाना क्षेत्र के बीकर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य किशोर मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रवी पुत्र प्रेम निवासी बीकर गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवी अपने एक नाबालिग साथी के साथ धान की खेती के लिए खेत की जुताई करने गया।