राजमहल: राजमहल में एसआईआर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : 30 जून से बीएलओ करेंगी घर-घर जाकर गणना
सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे राजमहल प्रखंड क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से +2 जेके उच्च विद्यालय राजमहल और प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल में ELC एवं चुनाव पाठशाला के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई