गोरौल: संजना भारती अपहरण और हत्या मामला: पिरापुर में आरोपी के घर पर गोरौल पुलिस ने चिपकाया इस्तिहार
संजना भारती के अपहरण कर हत्या मामलें में फरार चल रहे गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव निवासी आरोपी के घर पर सोमवार को 3 बजे दिन में गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं भगवानपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सत्यार्थी ने इस्तिहार चिपकाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण नही करने पर कुर्की जप्ती की जायेगी।