कोरबा: कोरबा में कागजों से भरी ट्रक बीच सड़क पर पलटी, अधूरे ब्रेकर को बताया हादसे की वजह
Korba, Korba | Jun 1, 2026 कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही कागजों से भरी मिनी ट्रक बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोटे आई हैं.बताया जा रहा है कि सोनपुरी पुल के पास बने आधे अधूरे ब्रेकर की वजह से या हादसा हुआ है चालक काफी तेज रफ्तार से अपने वाहन को चल रहा था ब्रेकर उसे नजर नहीं आया जिस वजह से वहां झटका खाते हुए सड़क पर ही पलट गया।