भादरा: पुलिस के साथ जाते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान हुई मौत
भादरा। शेरड़ा निवासी संदीप कुमार की पुलिस के साथ थाने जाते समय तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस उसे समझाइश के बाद साथ ले जा रही थी। परिजनों के अनुसार संदीप को पहले से बीपी की शिकायत थी। मामले की जांच एसीजेएम अनूप कुमार कर रहे हैं।