लूटे गये ऑटो को परबलपुर थाना पुलिस ने मिल्कीपर गांव के समीप झाड़ी से किया बरामद
परबलपुर थाना पुलिस ने रविवार की देर संध्या लूटे गये ऑटो को सोमवार को मिल्कीपर गांव के समीप झाड़ी से बरामद कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि पटना जिले के अथमलगोला गांव निवासी व चालक पंकज साव द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.