परबलपुर धर्मशाला में हुई बैठक में वर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार को दुबारा टिकट मिलने पर विरोध करने का निर्णय
परबलपुर धर्मशाला में रविवार को हुई बैठक में वर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार को दुबारा टिकट मिलने पर विरोध करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में परबलपुर नगर पंचायत एवं ग्रामीण मंडल भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कहा कि वर्तमान सांसद को दुबारा टिकट दिया गया तो हमलोग चुनाव से खुद को अलग कर लेंगे.