जहानाबाद: NH-110 बभना सिकरिया के पास अनियंत्रित होकर पलटा एक ऑटो, 8 घायलों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के NH-110 बभना सिकरिया के पास रविवार को एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के संबंध में घायलों ने बताया की सभी लोग कुर्था से जहानाबाद आ रहे थे।