जहानाबाद: मध्य विद्यालय लोदीपुर में दीक्षांत सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का किया गया अयोजन, कई गणमान्य हुए शामिल
जहानाबाद के मध्य विद्यालय लोदीपुर में दीक्षांत समारोह सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वार्षिक मूल्यांकन 2024 वर्ग एक से आठ तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वर्ग में अधिकतम उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।