जहानाबाद: शहर के कोर्ट एरिया की रहने वाली एक महिला ने चाकू मार कर किया आत्महत्या का प्रयास, घायल अवस्था में लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के कोर्ट एरिया की रहने वाली एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण खुद को चाकू मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल ले कर पहुंचे। हालांकि महिला के परिजनों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से परहेज किया है कि आखिर महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया ।