कासगंज: ढोलना कोतवाली पुलिस ने 3 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक महिला वारंटी आरोपी भी शामिल
ढोलना कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई वारंटी आरोपियों का नाम निरंजन पुत्र लेखराज निवासी नगला डालचंद, चंद्रपाल पुत्र दयाराम निवासी गढ़ी पंचगाई है। वारंटी आरोपियों में एक महिला आरोपी पनावती भी शामिल है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे थे।