हरलाखी: रामनवमी पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर खिरहर पुलिस ने डीजे किया जब्त।
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने शांति पूर्वक रामनवमी का पर्व सम्पन्न कराने को लेकर क्षेत्र के सभी डीजे संचालको का डीजे जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि रामनवमी में डीजे बजाने पर पुरी तरह से रोक लगाया गया है। इसलिए सभी डीजे को जब्त किया गया। पर्व के बाद पुनः डीजे वापस कर दिया जाएगा ।