बलरामपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं से डीएम और एसपी ने किया संवाद
8 मार्च शनिवार 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम पवन अग्रवाल एवं एसपी विकास कुमार द्वारा छात्राओं से संवाद किया गया।डीएम ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्र मेडिकल ,साइंस, रक्षा, राजनीति , इंजीनियरिंग में अपना परचम लहरा रही एवं नेतृत्व भी प्रदान कर रही हैं। भारत में सदैव यह भावना रही है कि जहां नारी का सम्मान है , वही देवताओं का वास होता है।